लेखनी प्रतियोगिता -20-Jun-2022 नारी
नारी
#नान स्टाप प्रतियोगिता हेतु
नारी की पूजा करें, वह इंसान महान।
नारी से दुनिया चले, मिले उसे सम्मान।।
नारी नर पैदा करें,पर समझे नर भार।
सदा रहा वह छीनता, नारी के अधिकार।।
दूध पिला है पालती, नारी हर सन्तान।।
लाज नहीं आती उन्हें, करते जब अपमान।।
नारी गुण की खान है,मत करना अपमान।
घर चलाए वह आपका, चाह रही सम्मान।
नारी से सृष्टि चले, नारी सदा महान।
दो कुल को वह तारती , और चलाए जहान।।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
24.6.२०२२
#नान स्टाप प्रतियोगिता हेतु
Palak chopra
30-Sep-2022 10:54 PM
Bahut khoob 💐👍
Reply
Raziya bano
25-Jun-2022 05:20 AM
Nice
Reply